ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना: आज से बेली रोड से अटल पथ की तरफ कोई एंट्री नहीं, देखें नया रूट

PATNA: राजधानी पटना में आज से बेली रोड से अटल पथ जाने की तरफ से जाने वाले ट्रैफिक को बंद किया जाएगा. बता दें लोहिया एलिवेटेड परियोजना की वजह से ट्रैफिक में बदलाव किया गया है.

पटना: आज से बेली रोड से अटल पथ की तरफ कोई एंट्री नहीं, देखें नया रूट
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में आज से बेली रोड से अटल पथ जाने की तरफ से जाने वाले ट्रैफिक को बंद किया जाएगा. बता दें लोहिया एलिवेटेड परियोजना की वजह से  ट्रैफिक में बदलाव किया गया है. इस प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए विश्वेश्वरैया भवन के मुख्य द्वार के सामने से अटल पथ फ्लाइओवर के नीचे तक नाले का निर्माण होना है, जिसके लिए छह से आठ मीटर चौड़ी जगह की जरूरत है. जिस वजह से आज से यानी बेली रोड और अटल पथ की तरफ जाने वाला ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. पटना डीएम कार्यालय से नया ट्रैफिक प्लान दिया गया है. 


जिसके अनुसार अब बेली रोड से अटल पथ की तरफ कोई एंट्री नहीं होगी. अआप्को बता दे अटल पथ के सर्विस रोड पर दीघा से आने वाले ट्रैफिक को बेली रोड के पहले ही यू टर्न कर विश्वेश्वरैया भवन के पीछे से पुनाइचक के तरफ से बेली रोड में डायवर्ट किया जायेगा. और विश्वेश्वरैया भवन के मुख्य द्वार से हाइकोर्ट की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को दक्षिण लेन में डायवर्ट कर पंत भवन के सामने दोबारा उत्तरी लेन में ट्रैफिक डायवर्सन किया जायेगा. 


बात दे इस नये ट्रैफिक रूट को पटना जिला प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस से लागू कराने को कहा है. यह प्रोजेक्ट लोहिया पथ चक्र परियोजना के फेज-2 का हिस्सा है. जिस वजह से अटल पथ और बेली रोड के लिए फिलहाल ट्रैफिक के लिए नया रूट प्लान तैयार किया गया है. 

टैग्स