ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में आज इन्वेस्टर्स मीट, टेक्सटाईल और लेदर पॉलीसी का लोकार्पण करेंगे सीएम नीतीश

PATNA: राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु पूल के उद्घाटन के बाद अब आज यानी बुधवार को बिहार टेक्सटाईल और लेदर पॉलीसी 2022 का लोकार्पण होने जा रहा है। इसके लिए अधिवेशन भवन में इन्वे

पटना में आज इन्वेस्टर्स मीट, टेक्सटाईल और लेदर पॉलीसी का लोकार्पण करेंगे सीएम नीतीश
First Bihar
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु पूल के उद्घाटन के बाद अब आज यानी बुधवार को बिहार टेक्सटाईल और लेदर पॉलीसी 2022 का लोकार्पण होने जा रहा है। इसके लिए अधिवेशन भवन में इन्वेस्टर्स मीट में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिरकत करने वाले हैं। बिहार टेक्सटाईल और लेदर पॉलीसी 2022 का लोकार्पण सीएम नीतीश करने वाले हैं। 



आपको बता दें कि बिहार में उद्योग के विकास और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। आने वाले दिनों में पूरे देश में बिहार लेदर और टेक्सटाइल का बड़ा हब बन जाएगा। आज यानी 8 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी 2022 को लॉन्च करेंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पिछले दिनों बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि इस पॉलिसी के लॉन्च होने के बाद बिहार में टेक्सटाइल और लेदर उद्योगों की स्थापना के लिए नए द्वार खुल सकेंगे। 



शाहनवाज हुसैन ने ये भी कहा था कि बिहार टेक्सटाइल एंड लेदर पॉलिसी 2022 को लेकर बहुत उम्मीदें हैं। पहली बार ऐसा लग रहा है कि देश भर के टेक्सटाइल और लेदर प्रक्षेत्र के लोगों की मंशा बिहार में निवेश की है। उन्होंने कहा था कि उद्योग विभाग ने देश की बेहतरीन पॉलिसी बनाई है। इसमें बिहार में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए बहुत से प्रावधान किए गए हैं जिसकी जानकारी आज मिलेगी, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों इसकी लांचिंग होगी।

टैग्स