ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में लगातार चौथे दिन वैक्सीन शोर्टेज, आज भी 18+ को नहीं लगेगा टीका

PATNA : बिहार सरकार के तमाम दावों के बावजूद राज्य में टीकाकरण अभियान सुचारू तरीके से नहीं चल पा रहा है. राजधानी पटना में आज एक बार फिर 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पाए

पटना में लगातार चौथे दिन वैक्सीन शोर्टेज, आज भी 18+ को नहीं लगेगा टीका
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के तमाम दावों के बावजूद राज्य में टीकाकरण अभियान सुचारू तरीके से नहीं चल पा रहा है. राजधानी पटना में आज एक बार फिर 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पाएगी. वैक्सीन की उपलब्धता कम होने के कारण बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भी टीकाकरण नहीं हो पाया था और आज एक बार फिर लोगों को इस मामले में निराशा झेलनी पड़ेगी.


शनिवार को टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण सभी टीकाकरण केंद्र को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि पटना में 18 से 44 साल के 20 हजार लोगों को टीका देने के लिए टीम तैयार है लेकिन टीका नहीं होने के कारण प्रतिनियुक्त टीम बैठी है. यदि शनिवार को टीका मिलता है तो रविवार को केंद्र खोलने का निर्देश दिया जाएगा. लेकिन जिले में शनिवार से 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को टीका देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलेगा.


इस अभियान के तहत स्थाई केंद्रों के अलावा प्रत्येक प्रखंड में दो-दो टीका एक्सप्रेस के माध्यम से चार चार टीम गांव में पहुंचेगी. डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि 45 से अधिक उम्र वाले 20 हजार लोगों को टीका देने का लक्ष्य तय किया गया है. 

टैग्स