ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में दिनदहाड़े 9 लाख की लूट, हथियार के बल पर बैंक लूटकर अपराधी फरार

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े पटना पुलिस को एक बड़ी चुनौती दी है. अपराधी एक बैंक से 9 लाख लूटकर फरार हो गए. पटना एसएसपी गरिमा माल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े पटना पुलिस को एक बड़ी चुनौती दी है. अपराधी एक बैंक से 9 लाख लूटकर फरार हो गए. पटना एसएसपी गरिमा मालिक ने प्रेस वार्ता कर वारदात की पुष्टि की. एसएसपी ने बताया कि हथियारबंद अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. एसएसपी के मुताबिक बैंक में कोई भी गार्ड नहीं था.



हथियार के बल पर लूट
वारदात राजधानी पटना के कोतवाली थाना इलाके की है. जहां पटना जंक्शन के पास स्थित यूनाइटेड बैंक में दिनदहाड़े अपराधयों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. वीणा सिनेमा के पास भीड़-भाड़ वाले इलाके में बैंक के अंदर हथियार लेकर घुसे अपराधी 9 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में फेल रही.


पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
दिनदहाड़े इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सोना लूटकांड के बाद लूट की यह दूसरी बड़ी वारदात है. दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस टीम बैंक कर्मियों से पूछताछ कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता