ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

पटना में 9 हजार रुपये की नकली नोट के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार, 4 पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस भी बरामद

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को पुलिस कंट्रोल करने की कोशिश में जुटी हुई है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने 9 हजार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को पुलिस कंट्रोल करने की कोशिश में जुटी हुई है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने 9 हजार रुपये की नकली नोट के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. क्रिमिनलों के पास से 4 पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस भी बरामद किये गए हैं. 


घटना पटना सिटी के खजेकला थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने नकली नोट के धंधे का एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने 88 सौ रुपये नकली नोट और 72 सौ रुपये के साथ तीन कुख्यात अपराधियों को दबोचा है. इन अपराधियों के पास से 4 पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस भी जब्त किये गए हैं. गिरफ्त अपराधियों के पास से दो बाइक भी बरामद किया गया है. 


पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए खाजेकला थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ कुख्यात बदमाश इलाके में नकली नोट का धंधा चला रहे हैं. पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर फौरन कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता