ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

7 जुलाई को डिजिटल मीडिया आचार संहिता पर चर्चा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव करेंगे संबोधित

PATNA : पत्र सूचना कार्यालय की ओर से बुधवार, 7 जुलाई को डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 पर एक विशेष ई-बैठक का आयोजन किया गया है. इस ऑनलाइन मीटिंग के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

7 जुलाई को डिजिटल मीडिया आचार संहिता पर चर्चा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव करेंगे संबोधित
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पत्र सूचना कार्यालय की ओर से बुधवार, 7 जुलाई को डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 पर एक विशेष ई-बैठक का आयोजन किया गया है. इस ऑनलाइन मीटिंग के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय ओटीटी प्लेटफार्म और डिजिटल समाचार प्रकाशकों को डिजिटल मीडिया आचार संहिता के बारे में जानकारी देंगे.


👉 यहां क्लिक कर देखें इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट


पीआईबी पटना, लखनऊ, रांची और देहरादून की ओर से इस विशेष ई-बैठक का आयोजन किया गया है. पत्र सूचना कार्यालय के पटना रीजन के अपर महानिदेशक एस के मालवीय ने बताया कि इस ई-बैठक को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय संबोधित करेंगे. ई-बैठक का आयोजन 7 जुलाई को दोपहर 3 से 5 बजे तक जूम प्लेटफार्म के माध्यम से किया जाएगा. 


👉 यहां क्लिक कर देखें इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट


अपर महानिदेशक ने बताया कि पत्र सूचना कार्यालय, पटना , झारखंड, लऊनऊ और देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस ऑनलाइन विचार विमर्श का उद्देश्य बिहार, झारखंड, लखनऊ और देहरादून के ओटीटी प्लेटफार्म से जुड़े विभिन्न पक्षों के लोगों को आचार संहिता के भाग तीन के नियमों के बारे में जानकारी देना और उनकी शंकाओं का समाधान करना है. 


7 जुलाई को डिजिटल मीडिया आचार संहिता पर चर्चा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव करेंगे संबोधित


इस ई-बैठक में इन राज्यों के फिल्म निर्माता, समाचार पोर्टल और अन्य ओटीटी प्लेटफार्म पर काम कर रहे निर्माता, निर्देशक, लेखक, पत्रकार आदि सम्मिलित होंगे. इसके साथ ही पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को भी इस ई-बैठक के माध्यम से डिजिटल मीडिया आचार संहिता के बारे में जानकारी दी जाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Deep Chouhan

FirstBihar संवाददाता