ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

पटना के 4 और स्कूलों को भेजा गया नोटिस, गाइडलाइन से बाहर जाकर बढ़ाई है फीस

PATNA : कोरोना संकट को देखते हुए एक तरफ कई शहरों में स्कूल प्रबंधन से 1 महीने की फीस माफ करने का आग्रह किया जा है. लेकिन इसके ठीक विपरीत पटना के कई स्कूल सरकार के आदेश का उल्लंघन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  कोरोना संकट को देखते हुए एक तरफ कई शहरों में  स्कूल प्रबंधन से 1 महीने की फीस माफ करने का आग्रह किया जा  है. लेकिन इसके ठीक विपरीत पटना के कई स्कूल सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए बेतहाशा फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं. नए सत्र में 7 फ़ीसदी से अधिक शुल्क बढ़ाने वाले स्कूलों पर अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

7 फिसदी से अधिक स्कूल फीस बढ़ाने वाले राजधानी के 4 स्कूलों के खिलाफ लगातार सख्त एक्शन लिया है. अभिभावकों की शिकायत पर पटना के प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर अब 4 स्कूलों को नोटिस भेजा गया है. कृष्णा निकेतन,  बिशप स्कॉट, प्रारंभिका स्कूल बोरिंग रोड और वाई के सुदर्शन का स्कूल शामिल है.

इन सभी स्कूलों ने 7 फिसदी से अधिक अलग-अलग मदों में बढ़ा दी है. जिसके बाद इन्हें नोटिस भेजा गया है. बता दें कि इससे पहले डीपीएस, डीवाईपाटील स्कूल  को नोटिस भेजा गया था. अन्य शुल्क में निर्धारित 7 फ़ीसदी से अधिक वृद्धि किन परिस्थितियों में की गई है इसकी जानकारी स्कूल से मांगी गई है. अगर कोई स्कूल शुल्क वृद्धि करता है तो उसे इसकी पूरी वजह बतानी पड़ेगी.   आरडीडीई ने सभी को नोटिस भेज दिया है.

बता दें कि बिहार निजी विद्यालय समिती की वर्तमान गाइडलाइन के मुताबिक कोई भी स्कूल 7 फिसदी से अधिक प्रबंधन शुल्क में बढ़ोतरी नहीं कर सकते हैं. यदि कोई स्कूल ऐसा कर रहा है तो अभिभावक इसकी शिकायत rdde.patna@gmail.com पर कर सकते हैं. इसकी जांच की जाएगी और सही शिकायत पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी.