ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में 3 पुलिस अफसर बर्खास्त, IG ने एक दारोगा और 2 ASI पर की बड़ी कार्रवाई

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां आईजी ने तीन पुलिसकर्मियों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. पटना पुलिस में तैनात 3 अफसरों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां आईजी ने तीन पुलिसकर्मियों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. पटना पुलिस में तैनात 3 अफसरों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. सेंट्रल रेंज के आईजी संजय सिंह ने बड़ी की कार्रवाई की है. बर्खास्त अफसरों में एक दारोगा और दो एएसआई शामिल हैं.


सेंट्रल रेंज के आईजी संजय सिंह ने जिन तीन पुलिस अफसरों को पुलिस की नौकरी से हटाया गया है, उनमें दो सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई है. इनके ऊपर शराब माफियाओं का साथ देने का आरोप लगा था, उस दौरान ये सभी पटना के ही बेउर थाना में पोस्टेड थे.


इन तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगे दाग की जांच चल रही थी. इसी तरह एक कार्रवाई नालंदा जिले में तैनात पुलिस सिपाही के उपर हुई है. सिपाही-89 ललन कुमार शर्मा  की पोस्टिंग नालंदा के चेरो आउट पोस्ट पर थी. आरोप है कि ड्यूटी के दौरान इस सिपाही ने न सिर्फ शराब पिया, बल्कि जमकर हंगामा भी किया. जानकारी मिलते ही नालंदा के एसपी निलेश कुमार ने सिपाही को पुलिस की नौकरी से बर्खास्त कर दिया. एसपी के इस कार्रवाई पर सेंट्रल रेंज के आईजी ने अपनी मुहर भी लगा दी है.


सब इंस्पेक्टर विशम्भर प्रसाद और सुनील कुमार पर पिछले साल 2019 में शराब माफिया का साथ देने का आरोप लगा था. आरोप है कि इन्होंने ने रुपए लेकर अवैध शराब के साथ पकड़े गए शराब माफिया को थाना से छोड़ दिया था. इसी तरह बेउर थाना में ही पोस्टेड एएसआई श्रवण कुमार के उपर 2017 में शराब माफियाओं के साथ मिलकर अवैध तरीके से देशी शराब बनवाने और उसे बेचने का आरोप लगा था.

टैग्स