ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में 2 करोड़ का शराब बरामद, पुलिस थाने के पास ही बना था गोदाम

PATNA : सूबे में शराबबंदी कानून के लागू हुए लगभग पांच साल होने को हैं लेकिन अवैध शराब मिलने का सिलसिला जारी है. शराब कारोबारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबन्दी कानून की धज्

पटना में 2 करोड़ का शराब बरामद, पुलिस थाने के पास ही बना था गोदाम
Anamika
2 मिनट

PATNA : सूबे में शराबबंदी कानून के लागू हुए लगभग पांच साल होने को हैं लेकिन अवैध शराब मिलने का सिलसिला जारी है. शराब कारोबारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबन्दी कानून की धज्जियां उड़ा रहे है.

 ताजा मामला पटना सिटी के बाईपास थाना से महज 500 सौ मीटर की दूरी का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने 2 करोड़ रुपये की शराब बरामद की है.

गोदाम में 10 चक्का वाला 6 ट्रक और 4 चक्का वाला 3 पिकअप भान में छापेमारी की गई, जहां चावल की भूसी में छिपाकर रखा गया 5 हजार से ऊपर अंग्रेजी शराब के काटून को बरामद किया गया  है. जिसकी कीमत 2 करोड़ से ऊपर बताई जा रही है.

वहीं मौके से चालक और मजदूर समेत 8 लोग को गिरफ्तार किया गया है. जिनसे मद्य निषेध विभाग की टीम पूछताछ कर रही है. आसपास के लोगों का कहना है  कि शराब का कारोबार 1 वर्ष से चल रहा था. बाईपास थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर चल रहे शराब कारोबार ने बाईपास थाने की पुलिस को संदेह के घेरे में डाल दिया है.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता