ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

2 बजे और गिरने लगे दुकानों के शटर, लॉकडाउन 4 के पहले दिन पटना में दिखी यह तस्वीर

PATNA : बिहार में आज से लॉकडाउन चार की शुरुआत हो गई. लॉकडाउन 4 में सरकार की तरफ से छूट का दायरा बढ़ाया गया और तकरीबन 1 महीने बाद आज राजधानी पटना में दोपहर 2 बजे तक दुकानें खुल

2 बजे और गिरने लगे दुकानों के शटर, लॉकडाउन 4 के पहले दिन पटना में दिखी यह तस्वीर
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में आज से लॉकडाउन चार की शुरुआत हो गई. लॉकडाउन 4 में सरकार की तरफ से छूट का दायरा बढ़ाया गया और तकरीबन 1 महीने बाद आज राजधानी पटना में दोपहर 2 बजे तक दुकानें खुली रहीं. कोरोना की दूसरी लहर में पटना के लोगों को जो कुछ बोला है, उसका असर आज छूट के पहले दिन भी देखने को मिला. 2 बजते ही राजधानी पटना के हर इलाके में दुकानों के शटर गिरने लगे. लोग लॉकडाउन के लिए तय सीमा पर दुकान बंद कर अपने घरों की तरफ से लौटने लगे और देखते ही देखते सड़कों पर सुबह से जो भीड़ दिख रही थी, उसमें अचानक से कमी आ गई.


जिला प्रशासन की तरफ से पटना में सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है. इन दुकानों में कैटेगरी एक अंदर रखी गई आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के साथ-साथ कैटेगरी भी में शामिल उन दुकानों को आज खोला गया. जिन्हें सोमवार बुधवार और शुक्रवार को खोलने की इजाजत दी गई है. सुबह से ही पटना के व्यवसाई के इलाकों में दुकानदार अपनी दुकान की साफ सफाई करते नजर आए.


तकरीबन 28 दिन बाद दुकान पर लौटे तो एक तरफ ऊपर वाले का शुक्र अदा किया तो वहीं दूसरी तरफ से यह उम्मीद लेकर पहुंचे कि अब धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौट आएगी. पटना के कारोबारियों ने उम्मीद जताई कि कोरोना वायरस कमजोर होने के बाद अब बाजार धीरे-धीरे पुरानी रौनक की तरफ लौटेगा. 


दुकानों को खोलनेके लिए जिला प्रशासन ने उसे 3 कैटेगरी में बंटा है. पहली कैटेगरी की दुकान आवश्यक वस्तुओं की होंगी जो।हर दिन सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी. किराना दुकान, डेयरी मिल्क बूथ, फल-सब्जी मंडी, मीट एवं मछली की दुकानें, अनाज मंडी, जन वितरण प्रणाली की दुकान, उर्वरक, बीज, कीटनाशक और कृषि यंत्रों से संबंधित प्रतिष्ठान या दुकान। पशु चारा की दुकान, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं आवश्यक सेवाएं हर दिन खुलेंगी. 


सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यह दुकानें खुलेंगी


इलेक्ट्रिकल सामान : पंखा, कूलर, एयर कंडीशनर, मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप एवं बैटरी


• सैलून एवं पार्लर • ऑटोमोबाइल वर्कशॉप


• गैरेज सर्विसिंग सेंटर • हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की दुकान


• टायर एवं ट्यूब की दुकान मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान • साइकिल की दुकान • वाहन प्रदूषण जांच केंद्र• फर्नीचर की


दुकान स्टेशनरी • सौंदर्य प्रसाधन


मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को यह दुकानें खुलेंगी


• कपड़ा • बर्तन • सोना-चांदी की दुकान


खेलकूद सामग्री• ड्राई क्लीनर्स


• जूता चप्पल


• निर्माण सामग्री भंडारण एवं बिक्री से


संबंधित दुकान • सीमेंट, स्टील, बालू, स्टोन, प्लास्टिक


पाइप, हार्डवेयर, सेनेटरी फिटिंग, लोहा, पेंट्स, शटरिंग सामग्री


टैग्स