ब्रेकिंग
Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान

पटना में 18+ वालों को आज नहीं लगेगा वैक्सीन, 45+ वालों का टीकाकरण रहेगा जारी

DESK: पटना में आज 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन नहीं लगेगा। हालांकि 45 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण जारी रहेगा। आज रात तक वैक्सीन पटना पहुंचने पर ही कल यानि

पटना में 18+ वालों को आज नहीं लगेगा वैक्सीन, 45+ वालों का टीकाकरण रहेगा जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:  पटना में आज 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन नहीं लगेगा। हालांकि 45 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण जारी रहेगा। आज रात तक वैक्सीन पटना पहुंचने पर ही कल यानि रविवार को लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा। गौरतलब है कि दो दिन पहले 14000 डोज पटना को मिले थे जो समाप्त हो गये है। जिसके कारण आज 18 साल से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन नहीं होगा। शुक्रवार को पटना शहरी क्षेत्र के 20 केन्द्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीका दिया गया। 


पटना जिला को 18 पार वालों के लिए प्रत्येक दिन वैक्सीन के 25000 डोज की जरूरत है। जितनी मांग है उसकी तुलना में पटना को वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.एसपी विनायक ने बताया कि 45 पार वालों के लिए टीकाकरण जारी रहेगा। दो दिन पहले 18 पार वालों के लिए पटना को 14 हजार डोज ही मिल पाए थे। शुक्रवार तक इतने डोज दे दिए गए। उसके बाद वैक्सीन नहीं मिलने के कारण शनिवार को टीका नहीं देने का फैसला लिया गया है। अगर शनिवार को देर शाम तक वैक्सीन पटना नहीं पहुंची तो रविवार को भी टीका नहीं लग पाएगा। अगर वैक्सीन पहुंच जाएगी तो रविवार को टीका दिया जाएगा।