ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

पटना में 3 साल की बच्ची समेत 14 लोगों को हुआ कोरोना, आंकड़ा पहुंचा 320

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. अनलॉक की शुरूआत होते ही संक्रमितों की संख्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. अनलॉक की शुरूआत होते ही संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है.  हर दिन कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है. 

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है, जिसमें तीन साल की एक बच्ची समेत 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिसके बाद राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 320 हो गई है. वहीं राजधानी में लगातार बढ़ रहे कोरोना का चेन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. 

आज मिले कोरोना संक्रमितों में से चार मसौढ़ी, तीन अथमलगोला, दो पटना शहर, दो पंडारक, नौबतपुर, गोपालपुर, महाराजघाट से एक-एक संक्रमित मिले हैं. जिसमें एक तीन साल की बच्ची और 10 साल का बच्चा भी है. सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. 

बता दें कि बिहार में अब तक कोरोना से 35 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर, जहानाबाद और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.