ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में 11वीं के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस

PATNA : पटना में अकेले रहकर पढ़ाई कर रहे 11वीं के एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला राजा बाजार के ब्रह्मस्थानी गली है. जहां नालंदा के अंबा गांव के रहने वाले एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर ल

 पटना में 11वीं के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में अकेले रहकर पढ़ाई कर रहे 11वीं के एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला राजा बाजार के ब्रह्मस्थानी गली है. जहां नालंदा के अंबा गांव के रहने वाले एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया. 

सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान के इकलौते बेटे की सुसाइड के खबर के बाद गांव में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि नालंदा के रहने वाले राजीव रंजन का एकलौता पुत्र हर्ष 11वीं की पढ़ाई करने पटना आया था. वह पाया नंबर 80 के पास किराये के मकान में रहने लगा. 

शनिवार की शाम उसका दोस्त उससे मिलने पहुंचा. पर जब हर्ष ने आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो उसने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो देखा कि हर्ष फंदे से झूल रहा है. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात हर्ष से बात हुई थी. वहीं दोस्त ने बताया कि वह किसी बात को लेकर परेशान रहता था. पुलिस ने शुभम का मोबाइल जब्त कर लिया है और जांच में जुट गई है.