ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पटना में 10 जगहों पर बनेंगे IPT स्टैंड, अगस्त तक पूरा होगा काम

PATNA : शहरी यातायात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 9 जगहों पर इंटरमीडियेट पब्लिक ट्रांसपोर्ट (आईपीटी) स्टैंड निर्माण का काम शुरू हो चुका है. मिशन क

पटना में 10 जगहों पर बनेंगे IPT स्टैंड, अगस्त तक पूरा होगा काम
First Bihar
3 मिनट

PATNA : शहरी यातायात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 9 जगहों पर इंटरमीडियेट पब्लिक ट्रांसपोर्ट (आईपीटी) स्टैंड निर्माण का काम शुरू हो चुका है. मिशन के अंतर्गत कुल 10 स्थलों पर आईपीटी स्टैंड अगस्त महीने तक तैयार कर लिए जाएंगे.  


क्या हैं आईपीटी स्टैंड?

ऑटो, रिक्शा, ई-रिक्शा, वैन, मिनी बस, सिटी बस आदि मध्यवर्ती सार्वजनिक परिवहन (आईपीटी) की श्रेणी में आते हैं. शहर के एक हिस्से को दूसरे हिस्से से जोड़ने वाले अथवा शहर के एक हिस्से को परिवहन के मुख्य साधन जैसे रेलवे, बस, जहाज, हवाई जहाज, मेट्रो आदि से जोड़ने वाले वाहन मध्यवर्ती सार्वजनिक परिवहन (आईपीटी) कहे जाते हैं. 


पटना शहर के विस्तार के साथ-साथ बीते वर्षों में रिक्शा, ऑटो आदि की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है. अक्सर इन वाहन के चालकों द्वारा सड़क पर यत्र-तत्र वाहन रोक कर यात्रियों को सवार किया जाता है और उतारा जाता है. इस तरह सड़क पर यातायात व्यवस्था बाधित होती है और दुर्घटना की स्थिति भी बनी रहती है. इसलिए इन वाहनों के लिए सड़क पर एक तय स्थान सुनिश्चित करना हितकर होता है. इसी उद्देश्य से पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पूर्व निर्धारित “एबीडी” में कुल 10 स्थलों पर आईपीटी स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है. 


इन स्थलों पर मिलेगी आईपीटी स्टैंड की सुविधा

1. जीपीओ गोलंबर (आ-ब्लाक ब्रिज के नीचे)

2. चिरैयाटांड ब्रिज (पिलर संख्या 43 के पास)

3. बिहार इंटरमीडियेट काउंसिल-1

4. बिहार इंटरमीडियेट काउंसिल-2

5. तारामंडल

6. गार्डिनर अस्पताल (वीरचंड रोड पर)

7. बांस घाट

8. डीएम आवास (पीर अली पार्क के पास)

9. गांधी मैदान गेट संख्या 5

10. जमाल रोड (पिलर संख्या 22 के पास)


परियोजना से शहरवासियों को होंगी सुविधाएं

आईपीटी स्टैंड निर्माण कार्य पूरा होते ही ऑटो-रिक्शा चालकों द्वारा यहां-वहां वाहन रोक कर सवारी बैठाने-उतारने की हरकत पर लगाम लगेगा. जिन सड़कों पर आईपीटी स्टैंड होंगे, कम से कम उन सड़कों पर चलने वाले राहगीरों को सहूलियत होगी. साथ ही अन्य वाहनों का भी सुगम परिचालन सुनिश्चित होगा. परियोजना पूरा होने पर ऑटो, ई-रिक्शा, सिटी बस आदि का इंतजार करते वक्त आम जन को शेड एवं बैठने की सुविधा भी मिलेगी.


पटना स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत बन रहे आईपीटी स्टैंड पर स्टेनलेस स्टील के डस्टबिन, सार्वजनिक बस के आवागमन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विशेष डिसप्ले बोर्ड, विज्ञापन के लिए एलईडी स्क्रीन आदि होंगे. साथ ही भविष्य में वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठान का भी प्रावधान होगा. इस परियोजना को मेसर्स सर्वेश्वर कुमार ओझा द्वारा करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जा रहा है. 

टैग्स