ब्रेकिंग
Bihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरल

पटना मरीन ड्राइव पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने के लिए जमीन आवंटन करने की मांग, समर्थन में जुटे 10 हजार समर्थक

पटना के मरीन ड्राइव पर छत्रपति शिवाजी महाराज की गगनचुंबी ‘स्टैच्यू ऑफ गवर्नेंस’ की स्थापना हेतु जमीन आवंटन की मांग को लेकर 10 हजार से अधिक लोगों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।

बिहार न्यूज
पटना में शक्ति प्रदर्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान के तहत स्टैच्यू आफ गवर्नेंस स्थापित करने के लिए रविवार को मरीन ड्राइव पर करीब 10 हजार से अधिक महिला- पुरुषों ने एकजुट होकर रैली निकाली गई। सरकार से जमीन आवंटन की पुरजोर आवाज के साथ अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।


प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये शिवाजी परिवार को मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली के समर्थकों का भी साथ मिला। गंगा स्नान संकल्प महासंगम के बाद निर्धारित स्थल पर शिवाजी महाराज परिवार की ओर से काफी संख्या में जलाभिषेक कर माल्यार्पण किया। जय भवानी ,जय शिवाजी महाराज के जयघोष से मरीन ड्राइव का इलाका गूंजता रहा। 


बता दें कि भाजपा नेता प्रणव प्रकाश के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से छत्रपति शिवाजी महाराज की गगनचुंबीं प्रतिमा लगाने के लिए ज़मीन आवंटन की माँग की जा रही है.पिछले  साल भी मरीन ड्राइव पर ही इनके नेतृत्व में ज़मीन आवंटन की माँग करते हुए कई हज़ार लोग इकट्ठे हुए थे। 


रैली से पूर्व शिवाजी परिवार का जनसमूह गंगा स्नान कर  संकल्प लिया कि चाहे भाजपा की सरकार हो या जदयू की,जन आकांक्षा के अनुरूप शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करनी होगी। आयोजक प्रणव प्रकाश ने कहा शिवाजी का गवर्नेंस माडल ,ग्राम स्वराज, पिछड़ों वंचितों को आवाज तभी मिलेगी जब शिवाजी के आदर्शों को नयी पीढ़ी अपनायेगी।


प्रणव प्रकाश ने कहा की छत्रपति शिवाजी महाराज की विचारधारा से भारत विकसित भारत, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रधर्म की जो चेतना के साथ आगे बढ़ सकता है. आज शिवाजी की मूर्ति स्थापना की माँग बिहार का जन जन कर रहा है .हमें उम्मीद है कि सरकार बहुत जल्द भूमि का आवंटित करेगी. स्टैच्यू आफ गवर्नेंस को लेकर हम गांव गांव घूम रहे है.पटना मरीन ड्राइव पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने के लिए जमीन आवंटन करने की मांग, समर्थन में जुटे 10 हजार समर्थकपटना मरीन ड्राइव पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने के लिए जमीन आवंटन करने की मांग, समर्थन में जुटे 10 हजार समर्थक

पटना मरीन ड्राइव पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने के लिए जमीन आवंटन करने की मांग, समर्थन में जुटे 10 हजार समर्थक