ब्रेकिंग
1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦Bihar News : 'जनता मालिक है ..हमर.भगवान हैं.. वह माफ़ कर देंगे ...', आखिर क्यों MLC चुनाव प्रचार के बीच जनता से माफ़ी मांगने लगे अनंत सिंह...? ✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦Bihar News : 'जनता मालिक है ..हमर.भगवान हैं.. वह माफ़ कर देंगे ...', आखिर क्यों MLC चुनाव प्रचार के बीच जनता से माफ़ी मांगने लगे अनंत सिंह...?

पटना में दर्दनाक हादसा, सोन सोता नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

Patna News: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव में सोन सोता नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बिहार की राजधानी पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सोन सोता नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।



मृतकों की पहचान चंदन पासवान के पुत्र डब्लू कुमार और बबलू कुमार के रूप में की गई है। दोनों सगे भाई थे। नदी में डूबने की इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की खबर फैलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर जुटने लगे।



दोनों भाइयों की मौत से सादिकपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ गांव के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से गमगीन हैं।



घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों भाई नदी में किन परिस्थितियों में डूबे, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता