ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

महिला विकास मंच की अनोखी पहल, 51 पुरूषों को किया गया सम्‍मानित

PATNA : अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्‍या पर रविवार को राजधानी पटना के होटल कासा पिकोला में महिला विकास मंच द्वारा सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया. इस का

महिला विकास मंच की अनोखी पहल, 51 पुरूषों को किया गया सम्‍मानित
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्‍या पर रविवार को राजधानी पटना के होटल कासा पिकोला में महिला विकास मंच द्वारा सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिसमें 51 पुरूषों को बिहार राज्य महिला आयोग की अध्‍यक्ष दिलमनी मिश्रा के द्वारा सम्‍मानित किया गया.


इस विषेश मौके पर महिला विकास मंच की राष्‍ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण में पुरूषों की भूमिका भी अहम होती है. आज मंच के द्वारा ऐसे ही 51 पुरूषों को सम्‍मानित करने का काम किया गया, जिन्‍होंने महिलाओं को दबाने के बजाये उनकी शक्ति बनकर हर कदम उनका साथ दिया. 


उन्‍होंने कहा कि महिला विकास मंच, महिला/पुरूष पर हो रहे अत्‍याचार के खिलाफ एक आवाज बन कर सामने आया है. इस दिशा में महिला विकास मंच ने अपनी जिम्‍मेदारियों का निर्वहन बखूबी किया है. मंच न सिर्फ पुरूष प्रताड़ना के खिलाफ काम करती है, बल्कि महिला प्रताड़ना के खिलाफ भी मंच ने एक कदम आगे बढ़ाकर काम किया है.


समारोह का संचालन राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अरूणिमा और आयोजन प्रदेश अध्‍यक्ष उषा सिन्‍हा के द्वारा किया गया है. स्‍वागत डॉ पी के चौधरी ने किया और फाहिमा खातून ने धन्‍यवाद ज्ञापन किया. इस मौके पर मंच के सभी जिले के जिलाध्‍यक्ष मौजूद रहे. इस मौके पर संतोष कुमार मिश्रा, पूर्व मो. अफलज इमाम, कमल नोपानी, कुमारी ज्‍योत्‍सना, रंजना रंजन, आरती जायसवाल समेत कई प्रमुख रूप से मौजूद थे.