ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पटना में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद इस रूट की पांच ट्रेनें रद्द; कई के मार्ग बदले

PATNA: दानापुर रेल मंडल के इस्लामपुर-फतुहा रेलखंड पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा शुक्रवार की देर रात दनियावां के पास हुई है। इस हादसे के कारण इस मार्ग पर ट्रेनों

पटना में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद इस रूट की पांच ट्रेनें रद्द; कई के मार्ग बदले
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दानापुर रेल मंडल के इस्लामपुर-फतुहा रेलखंड पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा शुक्रवार की देर रात दनियावां के पास हुई है। इस हादसे के कारण इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। इस रूट पर चलने वाली पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। परिचालन को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए रेलवे के कर्मी युद्धस्तर पर लगे हुए हैं।


पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया है कि करीब तीन बजे फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड के दनियावां स्टेश के पास मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जिसके कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है। परिचालन को बहाल करने के लिए दानापुर से दुर्घटना राहत यान दनियावां पहुंच गया है और रेलकर्मी जल्द से जल्द परिचालन को सामान्य कराने की कोशिश में लगे हुए हैं।


इस हादसे के कारण रेल यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। डेली पैसेंजर्स को तो खासा परेशानी उठानी पड़ रही है। हादसे के बाद 03224 फतुहा-राजगीर पैसेंजर, 03395 इस्लामपुर-पटना पैसेंजर, 03237 हिलसा-फतुहा पैसेंजर, 03631 नटेसर-फतुहा पैसेंजर और 03272   पटना-इस्लामपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।


वहीं इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस को इस्लामपुर-नटेसर-राजगीर-बख्तियारपुर-फतुहा के रास्ते जबकि नई दिल्ली- इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस का आंशिक समापन फतुहा में किया गया। वहीं इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ फतुहा से किया जाएगा। बता दें कि हादसे के बाद रेलवे के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा लिया है। परिचालन को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है।