ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पटना : लड़की के सैंडल में मिला जीपीएस, एयरपोर्ट पर मच गया हड़कंप

PATNA : पटना एयरपोर्ट से हैरत भरी खबर सामने आई है। शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर यात्रा करने के लिए पहुंची एक लड़की के सैंडल में जीपीएस से ट्रैकर मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया। लड़की को इंडिगो की फ्

पटना : लड़की के सैंडल में मिला जीपीएस, एयरपोर्ट पर मच गया हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना एयरपोर्ट से हैरत भरी खबर सामने आई है। शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर यात्रा करने के लिए पहुंची एक लड़की के सैंडल में जीपीएस से ट्रैकर मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया। लड़की को इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु जाना था लेकिन एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान उसके बैग में रखे एक सैंडल में जीपीएस ट्रैकर को ट्रेस किया गया। इसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने उसे रोक लिया। लड़की पटना के सुलतानगंज थाना इलाके की रहने वाली है।


सीआईएसएफ के जवानों ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर रखे एक कीमती सैंडल के सोल में लगाया जीपीएस ट्रैकर मिला। जवानों ने देखा कि सैंडल के सोल को काटकर उसमें जीपीएस फिट किया गया था फिर दोबारा उसे जोड़ दिया गया था। लड़की के पकड़े जाने के बाद जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गये। आनन-फानन में पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गयी। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता के पास बेंगलुरु जा रही थी। अब एयरपोर्ट थाने की पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। लड़की के नाम-पते की जांच करने एयरपोर्ट थाने की पुलिस सुल्तानगंज थाने पहुंची। सुल्तानगंज पुलिस की मदद से कई तरह की जानकारियां इकट्ठा की गयी हैं।


पटना के एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा है कि हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जिस लड़की को पकड़ा गया है वह बालिग है या नाबालिग है इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने लड़की की मां से भी पूछताछ की है। उससे भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। हैरत की बात तो यह है कि आखिर सैंडल में जीपीएस ट्रैकर क्यों लगाया गया था। एक और अहम जानकारियां मिली है कि लड़की का तार हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी से जुड़ा हुआ है।

टैग्स