ब्रेकिंग
कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

पटना को नहीं भूल पा रहे बागेश्वर धाम वाले बाबा, बिहारियों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

PATNA: पटना के तरेत पाली गांव में पांच दिनों तक हनुमंत कथा करने के बाद वापस बागेश्वर धाम लौटे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार के लोगों को भूल नहीं पा रहे हैं। हनुमंत कथा के दौर

पटना को नहीं भूल पा रहे बागेश्वर धाम वाले बाबा, बिहारियों को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पटना के तरेत पाली गांव में पांच दिनों तक हनुमंत कथा करने के बाद वापस बागेश्वर धाम लौटे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार के लोगों को भूल नहीं पा रहे हैं। हनुमंत कथा के दौरान लाखों लोगों की भीड़ को देख उत्साहित धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश लौटने के बावजूद बिहार के लोगों के प्रेम को याद करते हैं। मध्य प्रदेश के जैसीनगर में हनुमंत कथा करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने पटना में हुए कार्यक्रम के बारे में लोगों को बताया और कहा कि बिहार के लोग धन्य हैं।


मध्य प्रदेश के जैसीनगर में आयोजित कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने वहां के लोगों को बिहार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पटना जाने से पहले बजरंगबली से प्रार्थना की थी, जिसके बाद हनुमान जी ने वहां ऐसी गदर मचाई कि चारों तरफ सिर्फ हनुमान के भक्त ही भक्त नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि नौबतपुर स्थित तरेत मठ की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। बिहार के लोग बड़े ही धन्य हैं, पांच दिनों तक 25 किलोमीटर तक रात दिन पड़े रहे। वहीं खाना बनाते थे और वहीं सो भी जाते थे। 


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बागेश्वर बाबा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए जगह-जगह दरबार लगवा रहे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि वहां एक व्यक्ति से पूछा कि घर क्यों नहीं जाते हो तो उसने जवाब दिया कि हनुमंत कथा के लाभ से वंचित न रह जाऊं इसलिए घर नहीं जाता हूं। उन्होंने कहा कि वहां कि महिमा निराली है और अब पूरा भारत राम मय दिखाई पड़ रहा है। बता दें कि पटना के तरेत में 13 से 17 मई तक आयोजित हनुमंत कथा में लाखों लोगों की भीड़ मौजूद रही। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प बिहार से ही पूरा होगा।  

टैग्स