ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

लॉकडाउन में पटना को राहत पर सस्पेंस, तीन दिन में 2 कोरोनो पॉजिटिव मिलने के बाद लगा ग्रहण

PATNA : सरकार ने 20 अप्रैल से लॉकडाउन में उन शहरों में राहत देने की रणनीति बनाई है जहां कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं है। राजधानी पटना 3 दिन पहले तक जहां खड़ी थी वह पटनावासियों को इस

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : सरकार ने 20 अप्रैल से लॉकडाउन में उन शहरों में राहत देने की रणनीति बनाई है जहां कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं है। राजधानी पटना 3 दिन पहले तक जहां खड़ी थी वह पटनावासियों को इस बात का सुकून दे रहा था कि राहत मिलने वाले शहरों में सबसे ऊपर पटना होगा लेकिन पिछले 3 दिनों में हालात बदल गए हैं। 3 दिनों के अंदर पटना में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद राहत मिलने की उम्मीद धूमिल हो गई है। 


पटना जिला प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं। 3 दिन पहले पटना के सिटी के सुल्तानगंज इलाके में एक शख्स का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव था। इस शख्स को उसके दामाद से इंफेक्शन पहुंचा और यह पूरा इलाका सील करना पड़ा। शनिवार की शाम राजा बाजार के खाजपुरा इलाके में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद राजा बाजार जगदेव पथ और खाजपुरा इलाका डेंजर जोन में पहुंच गया है। इस पूरे इलाके में किसी तरह की मूवमेंट पर रोक लगा दी गई है। हालात राहत मिलने का संकेत नहीं दे रहे हैं। लोगों को उम्मीद थी कि लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल से मिलने वाली राहत पटना को मिलेगी लेकिन अब इस पर ग्रहण लगता है दिख रहा है। 


सरकार ने 20 अप्रैल यानी सोमवार से सरकारी कार्यालयों को खोलने का आदेश जारी किया है। जाहिर है ऑफिस को लेकर लोगों की मूवमेंट बढ़ेगी। लेकिन जिस तरह पटना के दो छोर संक्रमण के दायरे में हैं उसके बीच यह सवाल उठना लाजमी है कि कार्यालयों में पहुंचने वाले लोग मूवमेंट कैसे कर पाएंगे। संभव है कि रविवार की शाम तक सरकार पटना में मिलने वाली राहत को लेकर कोई दिशा निर्देश जारी करे।



टैग्स