ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पटना डीएम की बड़ी कार्रवाई, कोरोना मरीज को 6 लाख का बिल देने वाले निजी अस्पताल पर केस, सील होगा

PATNA : कोरोना संकट के इस काल में कई सारे प्राइवेट अस्पताल अभी भी मनमाने तरीके से मरीजों से पैसा वसूल रहे हैं. ताजा मामला पटना से सामने आया है. जहां कोरोना मरीज को छह लाख से अधिक का बिल थमाने वाले

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के इस काल में कई सारे प्राइवेट अस्पताल अभी भी मनमाने तरीके से मरीजों से पैसा वसूल रहे हैं. ताजा मामला पटना से सामने आया है. जहां कोरोना मरीज को छह लाख से अधिक का बिल थमाने वाले निजी अस्पताल को सील कर दिया जाएगा. 

निजी अस्पताल द्वारा मरीज के परिजनों को छह लाख से अधिक रुपए मनमाने तरीके से भुगतान करने के लिए दबाव बनाने और कमरा में बंद कर प्रताड़ित करने वाले जेडीएम हॉस्पिटल पर मंगलवार को कंकड़बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. 

प्रशासन ने बताया कि अस्पताल को सील भी किया जाएगा. मरीज को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है, शिफ्टिंग का काम पूरा होते ही बुधवार को अस्पताल को सील कर दिया जाएगा. बता दें कि मरीज के परिजनों ने अस्पताल की मनमानी के खिलाफ लिखित शिकायत डीएम के कार्यालय में की थी. जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने त्वरित जांच टीम का गठन कर दिया. जांच टीम ने अस्पताल के कर्मियों और मरीज के परिजनों से पूछताछ की और जांच में आरोप सही पाया गया. जिसके बाद डीएम के आदेश पर हॉस्पिटल के एमडी, डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन सहित 5 लोगों पर आईपीसी और महामारी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है.