ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

दिल्ली छोड़िये पटना की बात करिए.. हवा में पॉल्यूशन लेवल ऊपर पहुंचा, सांस लेने में होने लगी है तकलीफ

PATNA : देश की राजधानी दिल्ली में एयर पॉल्यूशन की चर्चा खूब हो रही है लेकिन आपको यह जानकर हैरत हो सकती है कि पटना की हवा भी बहुत खराब है। पटना में एयर पॉल्यूशन लेवल तेजी के साथ ऊपर

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : देश की राजधानी दिल्ली में एयर पॉल्यूशन की चर्चा खूब हो रही है लेकिन आपको यह जानकर हैरत हो सकती है कि पटना की हवा भी बहुत खराब है। पटना में एयर पॉल्यूशन लेवल तेजी के साथ ऊपर बढ़ रहा है जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। छठ के मौके पर आसमान में सूरज देवता का दर्शन नहीं होना इस बात का संकेत था कि हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है।


एयर क्वालिटी इंडेक्स में पटना की हवा VERY POOR कैटेगरी में पहुंच गई है। हवा में  मौजूद खतरनाक पीएम 2.5 का स्तर आज यानी रविवार को 327 पर पहुंच गया है। एयर पॉल्यूशन के मामले में यह बेहद खतरनाक स्थिति मानी जाती है। आपको बता दें कि दिवाली के अगले दिन भी पटना में पीएम 2.5 लेवल 206 के आसपास रिकॉर्ड किया गया था लेकिन दिवाली के बाद में लगातार इजाफा हो रहा है। 2 नवंबर को पटना में पीएम 2.5 का स्तर 286 था लेकिन आज बढ़कर यह 327 पर पहुंच गया है। 


हवा में प्रदूषण के एक बड़े पत्थर के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है। अस्थमा के रोगियों के लिए यह बेहद खतरनाक स्थिति बन गई है। ब्रोंकाइटिस और सांस से जुड़ी हुई अन्य बीमारियों के मरीज डॉक्टरों के पास पहुंचने लगे हैं। अगर जल्दी इस पॉल्यूशन लेवल में गिरावट नहीं आई तो पटना से दिल्ली के साथ खड़ा दिखेगा। इस मामले में फर्स्ट बिहार झारखंड ने जब चिकित्सकों से बात की तो उन्होंने सांस से संबंधित रोगियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही साथ सामान्य लोगों के लिए भी मास्क के इस्तेमाल को जरूरी बताया है।