ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना की दो लड़कियों को हुआ आपस में प्यार, घर से भागकर किया ये काम

PATNA : अजीबोगरीब मामला बिहार की राजधानी पटना का है, जहां दो लड़कियां घर से भाग निकली है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वहीं, इसको लेकर एक लड़की के परिजन ने पाटलि

पटना की दो लड़कियों को हुआ आपस में प्यार, घर से भागकर किया ये काम
Editor
3 मिनट

PATNA : अजीबोगरीब मामला बिहार की राजधानी पटना का है, जहां दो लड़कियां घर से भाग निकली है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वहीं, इसको लेकर एक लड़की के परिजन ने पाटलिपुत्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों लडकियां महिला थाने पहुंच गई और एसएसपी आवास पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों लडकियां एक-दूसरे से शादी करना चाहती हैं। दोनों को समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वे अपनी ज़िद पर अड़ी हैं। एक लड़की पाटलिपुत्रा थाने के इंद्रपुरी तो वहीं दूसरी दानापुर इलाके की रहने वाली है। लड़कियों ने थाने में जाकर बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं और अब शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं। परिवारवाले इसके लिए इंकार कर रहे। 


कल यानी गुरुवार को दोनों छात्राओं ने महिला थाना में अपनी शिकायत सुनाई। इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर पाटलिपुत्र थाने चली अयी। थानेदार एसके शाही ने जानकारी दी कि जिस लड़की के परिजनों ने एफआईआर दर्ज करवाया है, उसका बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे पटना से भागकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, रांची फिर ट्रेन से दिल्ली चली गयीं। वहां नोएडा में दोनों रह रही थीं। एक लड़की को नौकरी के लिये इंटरव्यू देना था। गुरुवार को ही वे पटना आई थीं। 


दोनों लड़कियों का कहना है कि वे पांच साल से एक-दूसरे से प्यार करती है। एक लड़की की उम्र 19 साल और दूसरी की उम्र 22 साल बताई जा रही है। दोनों का एक कॉमन फ्रेंड है, जिसके माध्यम से ही दोनों की मुलाक़ात हुई थी। इसके बाद सोशल साइट्स पर उनकी बात शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों ने फोन नंबर भी शेयर कर लिया। एक लड़की की मां नहीं थी। दोनों में अपनापन बढ़ता चला गया। जब परिवारवालों को इसकी भनक लगी तो दोनों लडकियां शादी करने की नीयत से ही 26 अप्रैल को पीएनएम मॉल में फिल्म देखने के बहाने दोनों घर से भागकर दिल्ली पहुंच गई थी। दोनों लड़कियों ने बताया कि उनके परिजनों को पहले से ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की भनक लग गई थी। इसके बाद भी माता-पिता नहीं मान रहे थे। इतना ही नहीं, उनका मोबाइल छीनकर उनके साथ मारपीट भी की जाती थी। अंत में उन्होंने घर छोड़कर भाग जाने का फैसला कर लिया।