ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना : खुद को दरोगा बताकर व्यवसायी का बैग चेक किया और उड़ा ले गए 1 लाख रुपये

PATNA : राजधानी पटना में शातिरों एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दया है. जहां एक शातिरों ने पुलिस वाला बनकर नाला रोड के एक व्यवसायी से एक लाख रुपए की छिनतई कर ली. फर्नीचर खरीदने आए व्

पटना : खुद को दरोगा बताकर व्यवसायी का बैग चेक किया और उड़ा ले गए 1 लाख रुपये
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में शातिरों एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दया है. जहां एक शातिरों ने पुलिस वाला बनकर नाला रोड के एक व्यवसायी से एक लाख रुपए की छिनतई कर ली. फर्नीचर खरीदने आए व्यवसायी अशोक कुमार ने कहा कि दो बाइक पर सवार तीन लोग मेरे पास आए. उनमें से एक ने पुलिस का आईकार्ड दिखाया और कहा-आपका बैग चेक करना है. हम दारोगा हैं.


घटना मंगलवार को नाला रोड के एक चाय दुकान के पास हुई. जहां शातिरों ने खुद को दरोगा बता कर व्यवसायी को कहा -आपका बैग चेक करना है. हम दारोगा हैं. और कहा हम आर्म्स चेक करते हैं. व्यवसायी ने अपना पिट्ठू बैग उसे दे दिया. तीनों में से एक ने इसी दौरान बैग में रखे एक लाख रुपए निकाल लिये और बाइक पर बैठ फरार हो गए. अशोक ने कहा कि हमने कदमकुआं थाने में लिखित आवेदन दिया है. इधर थानेदार बिमलेंदु ने कहा कि मुझे कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है.


बता दें अशोक शेखपुरा जिले में फर्नीचर के व्यवसायी हैं. उन्होंने कहा कि नाला रोड से ही खरीदारी करता हूं. लगभग साढ़े 10 बजे नाला रोड पहुंच गया था. काफी दुकानें बंद थीं. इसी कारण एक दुकान पर चाय पीने लगा. इतने में बाइक पर सवार तीन लोग खुद को दारोगा बताते हुए मेरे पास आए और पैसा ले लिया. अशोक ने कहा कि दो लाख रुपए बैग में रखकर पटना आया था. जब शातिरों ने मुझे बैग लौटाया और बाइक स्टार्ट कर निकल रहे थे तभी मुझे समझ में आ गया कि बैग में एक लाख की एक गड्डी नहीं है. अशोक बाइक का पीछा करते हुए काफी दूर तक दौड़े भी लेकिन शातिर घटना को अंजाम देकर फरार होने में सफल रहे.

टैग्स