ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना के VIP इलाके में आधुनिक हथियारों के सैकड़ो खोखे मिलने से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है पुलिस

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना के वीआईपी इलाके में खोखा और कारतूस मिला है. मिली जानकारी के मुताबिक किदवईपुरी के पीएनटी कॉलोनी से खोखा और कारतूस बरामद किया गया ह

पटना के VIP इलाके में आधुनिक हथियारों के सैकड़ो खोखे मिलने से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना के वीआईपी इलाके में खोखा और कारतूस मिला है. मिली जानकारी के मुताबिक किदवईपुरी के पीएनटी कॉलोनी से खोखा और कारतूस बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि 129 खोखा और कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. पिस्टल के 59, एसएलआर के 30 और राइफल के 35 खोखे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. बता दें कि नगर निगम के सफाईकर्मी ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी थी.


कोतवाली थाना पुलिस ने खोखे जब्त कर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी फुटेज से खोखा फेंकने वाले शख्स की पहचान करने में जुट गई है.कोतवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी खोखे लाइसेंसी हथियार के हैं. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गोलियों का प्रयोग आतिशबाजी के लिए किया गया होगा. खोखे किसके हैं और किसने इन्हें पार्क में फेंका, पता लगाया जा रहा है. 

टैग्स