ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में मौसम का यू-टर्न, बारिश के बाद लौट आयी कनकनी

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में मौसम ने अचानक से यू टर्न लिया है। बीती रात हुई बारिश और तेज हवा के कारण गई हुई सर्दी वापस लौट आई है। पटना में तेज हवा के साथ हुई बार

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में मौसम ने अचानक से यू टर्न लिया है। बीती रात हुई बारिश और तेज हवा के कारण गई हुई सर्दी वापस लौट आई है। पटना में तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण लोगों को एक बार फिर से ठंड का एहसास हो रहा है। 


मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा। रविवार तक बिहार के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। आज दक्षिण बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक पटना के अलावे बेगूसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, बांका, जमुई, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद में बादल छाए रहेंगे इनमें से कई जगहों पर बारिश की भी संभावना है। 


मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण अफगानिस्तान पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पूर्वी राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए हैं छत्तीसगढ़ तक एक्टर फ्लाइंग बन चुकी है। जिसका असर बिहार पर हुए देखना है और इसीलिए रविवार तक मौसम खराब रहेगा।