ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पटना के सभी स्कूल 28 जून तक बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने जारी किया आदेश

PATNA: बिहार में मानसून के एक्टिव होने के बावजूद गर्मी का सितम जारी है। बढ़ती गर्मी को दखते हुए पटना के सभी स्कूलों को 28 जून तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। पटना के डीएम डॉ

पटना के सभी स्कूल 28 जून तक बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में मानसून के एक्टिव होने के बावजूद गर्मी का सितम जारी है। बढ़ती गर्मी को दखते हुए पटना के सभी स्कूलों को 28 जून तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।


जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में अधिकतम तापमान बढ़ने और खासकर दोपहर के समय पड़ रही उमस भरी गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है। ऐसे में पूर्व के आदेश के विस्तारित करते हुए पटना के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन 28 जून तक बंद रहेगा।


बता दें कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य में स्कूलों की छुट्टियां लगातार बढ़ाई जा रही हैं। पटना डीएम ने 11 जून को आदेश जारी किया था, जिसमें जिले के सारे स्कूलों को 18 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया गया था। जिलाधिकारी ने अपने पहले के आदेश को आगे बढाते हुए 24 जून तक सारे स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया था। अब अपने उस आदेश को विस्तारित करते हुए डीएम ने पटना के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 28 जून तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है।