ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पटना के स्कूल 10 अक्टूबर तक बंद, भारी बारिश ने पहले ही करा दी दुर्गा पूजा की छुट्टी

PATNA : पटना के ज्यादातर स्कूल 10 अक्टूबर तक बंद हो गए हैं। भारी बारिश को देखते हुए स्कूल प्रबंधनों ने दुर्गा पूजा की छुट्टियां घोषित कर दी है। जिला प्रशासन ने शनिवार को भारी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  पटना के ज्यादातर स्कूल 10 अक्टूबर तक बंद हो गए हैं। भारी बारिश को देखते हुए स्कूल प्रबंधनों ने दुर्गा पूजा की छुट्टियां घोषित कर दी है। जिला प्रशासन ने शनिवार को भारी बारिश की वजह से पटना के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था। 

लगातार हो रही बारिश के बीच जिला प्रशासन आज रविवार को स्कूलों के खोले जाने पर फिर से नया आदेश जारी करने वाला था लेकिन उसके पहले ही पटना के ज्यादातर बड़े स्कूलों ने अपने यहां दुर्गा पूजा की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। 

इन स्कूलों की तरफ से अभिभावकों को एसएमएस भेज कर स्कूल बंद होने की सूचना दी गई है। डॉन बॉस्को प्राइमरी स्कूल ने अभिभावकों को मैसेज भेजा है कि 10 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेगा। भारी बारिश की वजह से पटना में हालात और बदतर होते जा रहे हैं लिहाजा फिलहाल स्कूलों का खुलना संभव नहीं दिख रहा है जिन स्कूलों ने अब तक छुट्टियों का ऐलान नहीं किया है उन्हें भी जिला प्रशासन के आदेश का इंतजार है।