ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

लॉकडाउन के दौरान क्या पटना के लोगों को मिलेगी राहत ? आज होगा फैसला

DESK : देश में जारी 3 मई तक लॉकडाउन के बीच गृह मंत्रालय ने कई चीजों को लेकर राहत का ऐलान किया है. आज से कुछ शर्तों के साथ छोटे दुकानों को खोलने के आदेश दे दिए हैं. लेकिन क्या पटना के लोगों को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  देश में जारी 3 मई तक लॉकडाउन के बीच गृह मंत्रालय ने कई चीजों को लेकर राहत का ऐलान किया है. आज से कुछ शर्तों के साथ छोटे दुकानों को खोलने के आदेश दे दिए हैं. लेकिन क्या पटना के लोगों को केंद्र के इस फैसले के बाद राहत मिलने की उम्मीद है, इसे लेकर फैसला आज किया जाएगा. 

इस बारे में डीजीपी  गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि सभी दुकानो को खोलने के केंद्र सरकार के गाइडलाइन पर शाम 5 बजे बैठक होगी. इसमें  मुख्य सचिव के साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे. इस बैठक में ही पटना में राहत मिलने को लेकर फैसला किया जाएगा. 

बता दें कि पटना में कोरोना का खौफ बढ़ता ही चला जा रहा है. शुक्रवार को दो नये मामले सामने आने के बाद पटना के नये इलाकों में कोरोना संक्रमण की खतरा फैल गया है. खाजपुरा में तबाही  के बाद अब कोरोना का खौफ पटेल नगर से लेकर डाकबंग्ला चौराहे तक फैल गया है. 

लॉकडाउन के दौरान राहत पर पटना के डीएम ने कहा कि छूट देने के बारे में स्क्रीनिंग कमिटी ही फैसला लेगी. अभी स्थिति यथावत ही रहेगी और चीफ सेक्रेटरी के साथ स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक के बाद इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा. अगर छूट दिए जाने की बात होगी भी तो केंद्र की गाइडलाइन के साथ स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा.