ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना के डीटीओ रहे अजय ठाकुर पर गाज गिरनी तय, परिवहन विभाग ने की कार्रवाई की अनुशंसा

PATNA : राजधानी पटना में गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में बड़े पैमाने पर कोई गड़बड़ी के मामले में तत्कालीन जीटीयू अजय ठाकुर पर गाज गिर सकती है। पटना के तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी अज

पटना के डीटीओ रहे अजय ठाकुर पर गाज गिरनी तय, परिवहन विभाग ने की कार्रवाई की अनुशंसा
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में बड़े पैमाने पर कोई गड़बड़ी के मामले में तत्कालीन जीटीयू अजय ठाकुर पर गाज गिर सकती है। पटना के तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी अजय ठाकुर पर कार्रवाई की तैयारी तेज हो गयी है। अजय ठाकुर फिलहाल जहानाबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी हैं। पटना के डीटीओ रहते उन पर वाहनों के रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी का आरोप लगा था। सूत्रों के मुताबिक अजय ठाकुर पर कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग ने अपनी अनुशंसा सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी है। 


दरअसल यह मामला वाहनों के रजिस्ट्रेशन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि इससे विभाग को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। इसी मामले में पटना डीटीओ के एक क्लर्क को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। 


विभागीय सूत्रों की मानें तो परिवहन विभाग की अनुशंसा के बाद डीटीओ अजय ठाकुर पर कार्रवाई से पहले उन्हें शोकॉज किया जाएगा। विभाग देखेगा की उनका जवाब संतोषजनक है या नहीं। अगर जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो फिर कार्रवाई तय है।

टैग्स