ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

राजधानी के नालों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 13 नवंबर से शुरू होगा अभियान, पटना कमिश्नर ने 9 टीमों का किया गठन, टूटेंगे पक्के मकान

PATNA: राजधानी के 9 नालों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 13 नवंबर से मेगा अभियान शुरू होने जा रहा है. इसके लिए पटना कमिश्नर ने 9 टीमों का गठन किया है. अपर समाहर्त्ता राज

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA: राजधानी के 9 नालों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 13 नवंबर से मेगा अभियान शुरू होने जा रहा है. इसके लिए पटना कमिश्नर ने 9 टीमों का गठन किया है. 

अपर समाहर्त्ता राजस्व के नेतृत्व में बादशाही पईंन सहित 9 नालों को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए उड़ाही का निर्देश दिया गया है, जिसके लिए जल संशाधन, जिला प्रशासन, नगर निगम और पथ निर्माण विभाग की संयुक्त 09 टीमों का गठन हुआ है.

बादशाही पईंन, आनंदपुरी नाला, पटेल नगर नाला, सैदपुर नाला (सैदपुर से शनिचरा तक), जोगीपुर संप हाउस से बायपास होते हुए  पहाड़ी तक अवस्थित NBCC द्वारा निर्मित नाला, नंदलाल छपरा से मीठापुर तक बायपास किनारे अवस्थित नाला, बाकरगंज नाला, कुर्जी नाला, दीघा आशियाना पथ और एयरपोर्ट से राजधानी वाटिका होते अशोक राजपथ सरपेंटेंन/मंदिरी नाला का विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा. खतियान नक्शा के आधार पर नाला की जांच की जाएगी और अतिक्रमण को हटाया जाएगा. इससे जल जमाव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी. सबसे पहले बादशाही पाईंन से अतिक्रमण हटाया जाएगा.

अतिक्रमण हटाओ अभियान दो चरणों में चलाया जायगा. पहला चरण 13 से 20 नवंबर तक और दूसरा 29 से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा

 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता