ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

महावीर मंदिर पहुंचे बाबा बागेश्वर, बजरंगबली के दरबार में लगाई हाजिरी, भक्तों का भारी हुजूम उमड़ा

PATNA: बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री पांच दिवसीय पटना दौरे पर हैं। नौबतपुर के तरेत पाली गांव में आयोजित कार्यक्रम में लाखों लोगों को हनुमंत कथा सुना रहे हैं। इसी बीच मं

महावीर मंदिर पहुंचे बाबा बागेश्वर, बजरंगबली के दरबार में लगाई हाजिरी, भक्तों का भारी हुजूम उमड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री पांच दिवसीय पटना दौरे पर हैं। नौबतपुर के तरेत पाली गांव में आयोजित कार्यक्रम में लाखों लोगों को हनुमंत कथा सुना रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को बाबा बागेश्वर पटना के महावीर मंदिर पहुंचे और बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चाना की और भगवान के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर में भक्तों क भारी भीड़ उमड़ पड़ी और बागेश्वर सरकार की एक झलक पाने के लिए लोग उतावले दिखे।


दरअसल, आज सुबह से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि बाबा बागेश्वर आज बजरंगबली के दर्शन के लिए पटना के महावीर मंदिर में पहुंच सकते है। महावीर मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल ने बताया था कि हनुमंत कथा के आयोजकों ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आज महावीर मंदिर में पहुंचने की जानकारी दी है हालांकि यह जानकारी नहीं दी गई थी कि बाबा बागेश्वर किस समय मंदिर पहुंचेंगे। 


पहले कहा जा रहा था कि 17 मई को हनुमंत कथा समाप्त करने के बाद बाबा बागेश्वर महावीर मंदिर पहुंचेंगे लेकिन मंगलवार होने के कारण आज ही वे दर्शन के लिए मंदिर पहुंच गए। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। भीड़ को संभालने में मंदिर प्रबंधन और पुलिस के पसीने छूट गए। महावीर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद बाबा बागेश्वर तरेत के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां लाखों भक्तों के बीच आज चौथे दिन की हनुमंत कथा को सुनाएंगे।


महावीर मंदिर पहुंचे बाबा बागेश्वर, बजरंगबली के दरबार में लगाई हाजिरी, भक्तों का भारी हुजूम उमड़ा


महावीर मंदिर पहुंचे बाबा बागेश्वर, बजरंगबली के दरबार में लगाई हाजिरी, भक्तों का भारी हुजूम उमड़ा


महावीर मंदिर पहुंचे बाबा बागेश्वर, बजरंगबली के दरबार में लगाई हाजिरी, भक्तों का भारी हुजूम उमड़ा