ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना के लोगों को मिलेगी राहत, अब बफर जोन की सभी दुकानें खुलेंगी

PATNA : पटना में बफर जोन में रहने वाले लोगों और दुकानदारों को राहत मिलेगी. राजीव नगर, गोला रोड और कंकड़बाग स्थिर बफर जोन में सभी तरह की दुकानें खुलेंगी. इसे लेकर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में बफर जोन में रहने वाले लोगों और दुकानदारों को राहत मिलेगी. राजीव नगर, गोला रोड और कंकड़बाग स्थिर बफर जोन में सभी तरह की दुकानें खुलेंगी. 

इसे  लेकर प्रभारी  डीएम सह विकास आयुक्त रिची पांडे ने कहा कि जिले के सभी बफर जोन में आवश्यक सामग्री की दुकानों के अलावा सभी तरह की दुकानें खुलेगी. लेकिन इन इलाकों में सभी को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा. वही अनुमंडल पदाधिकारी को अपने इलाके में मॉनिटरिंग करने, अपने अपने क्षेत्र में मानक के उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूलने और  दुकानों को 3 दिन के लिए बंद कराने का निर्देश दिया है.

 बफर जोन में अब तक सिर्फ आवश्यक सामग्री की ही दुकानें खुल रही थी. वहीं जिले में 103 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. इसमें सदर अनुमंडल में 3, पटना सिटी अनुमंडल में 11, दानापुर अनुमंडल में 47, मसौढ़ी अनुमंडल में 4, पालीगंज अनुमंडल में 10 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं. कंटेनमेंट जोन में अभी भी जारी रहेगी बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगा तथा आवश्यक सामग्री की दुकानें खुल पाएंगे. 


टैग्स