ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना के इस थानेदार के आगे तो हिटलर भी शरमा जाता, आव देखा ना ताव.. दे दनादन

PATNA : राजधानी पटना में एक बार फिर सचिवालय थानाध्याक्ष की दबंगई सामने आई है। अपने कारनामों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले सचिवालय थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता ने सीएम हाउस के बा

पटना के इस थानेदार के आगे तो हिटलर भी शरमा जाता, आव देखा ना ताव.. दे दनादन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक बार फिर सचिवालय थानाध्याक्ष की दबंगई सामने आई है। अपने कारनामों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले सचिवालय थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता ने सीएम हाउस के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ फिर से दुर्व्यवहार किया है। मंगलवार को मगध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं राज्यपाल को अपनी मांगों का ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान थानेदार ने अपना आपा खो दिया।


दरअसल, मगध विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति, सत्र को समय से संचालित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर दर्जनोंं छात्र-छात्राएं राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आवास के पास धरना पर बैठे थे। छात्रों का कहना था कि लगातार आंदोलन करने के बावजूद सरकार के कानों तक उनकी आवाज नहीं पहुंच पा रही है। तीन साल की डिग्री सरकार सात साल तक नहीं दे पा रही है। सरकार सिर्फ संविधान की बात करती है लेकिन उसका संविधान से कोई लेना देना नहीं है।


इसी दौरान सचिवालय थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को वापस जाने का फरमान जारी कर दिया। छात्र जब वहां से हटने को तैयार नहीं हुए तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी बल पूर्व उन्हें हटाने लगे। सरकार के अधिकारी अभी छात्रों को समझा रहे थे। इसी बीच थानेदार ने एक छात्र को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब थानेदार ने ऐसी हरकत की हो, पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जब सचिवायल थानाध्यक्ष आपे से बाहर होते दिखे।

टैग्स