ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना के दो लड़कों ने मंदिर में रचाई शादी, कहा-साथ जियेंगे और साथ मरेंगे

PATNA: समलैंगिक विवाह का मामला बिहार में सामने आया है जहां पटना के मोकामा में दो युवकों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी की जानकारी दोनों ने अपने घरवालों को भी नहीं द

पटना के दो लड़कों ने मंदिर में रचाई शादी, कहा-साथ जियेंगे और साथ मरेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: समलैंगिक विवाह का मामला बिहार में सामने आया है जहां पटना के मोकामा में दो युवकों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी की जानकारी  दोनों ने अपने घरवालों को भी नहीं दी। मंदिर में शादी कर रहे दोनों युवकों पर जब ग्रामीणों की नजर गयी तब उन्होंने इस शादी का विरोध किया लेकिन दोनों युवक मानने को तैयार नहीं हुए कहने लगे की अब साथ जियेंगे और साथ मरेंगे। एक दूसरे का हाथ हम कभी नहीं छोड़ेंगे। जबकि ग्रामीणों का कहना था कि यह सब कुछ ठीक नहीं हो रहा है। इससे समाज पर गलत असर पड़ेगा।


बताया जाता है कि दोनों युवक का नाम राजा और सुमित है। 22 वर्षीय राजा मोकामा के मैनक टोला का रहने वाला है जबकि 18 वर्षीय उसका दोस्त सुमित मोकामा के ही गुरुदेव टोला का निवासी है। दोनों ने कुछ दिन पहले ही मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। इस बात की जानकारी तक दोनों ने परिवारवालों को नहीं दी थी। 


दोनों को पता था कि जानकारी दी गयी तो दोनों के परिजन ऐसा होने नहीं देंगे। इस शादी का विरोध करेंगे। इसलिए चोरी छिपे दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी के बाद अब दोनों लहेरिया इलाके में किराए के मकान में रह रहा है। दोनों युवकों का कहना है कि इस शादी के बारे में जल्द ही वे अपने परिजनों को जानकारी देंगे।


यदि परिवारवाले इस शादी का विरोध करेंगे तब भी हम दोनों एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे। साथ जीएंगे और साथ ही मरेंगे। हम दोनों को कोई अलग नहीं कर पाएगा। जिन्दगी भर हम दोनों खूशी- खूशी जीवन व्यतीत करेंगे। दो युवकों की शादी की बात जंगल में आग की तरह फैल गयी है। इलाके के लोग इसे गलत ठहरा रहे हैं और इसका गलत प्रभाव समाज पर पड़ने की बात कह रहे हैं। पूरे इलाके में इस शादी की ही चर्चा हो रही है।

टैग्स