ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना DM कुमार रवि काम पर लौटे, सिविल सर्जन ने भी दी कोरोना को मात

PATNA : कोरोना महामारी के बीच पटना जिला प्रशासन के लिए अच्छी खबर है। पटना के डीएम कुमार रवि कोरोना निगेटिव हो गए हैं और वह अपने काम पर लौट आए हैं। कुमार रवि के अलावे पटना के सिविल

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के बीच पटना जिला प्रशासन के लिए अच्छी खबर है। पटना के डीएम कुमार रवि कोरोना निगेटिव हो गए हैं और वह अपने काम पर लौट आए हैं। कुमार रवि के अलावे पटना के सिविल सर्जन आर के चौधरी भी कोरोना निगेटिव पाए गए हैं और उन्होंने भी अपना कामकाज संभाल लिया है। पिछले दिनों पटना के सिविल सर्जन डॉ आर के चौधरी संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद वह आइसोलेशन में चले गए थे। डीएम कुमार रवि भी अपने तीसरे टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए और वह भी छुट्टी पर चले गए थे। 


इन दोनों के काम पर वापस लौट आने के बाद अब जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इनके अलावा पटना एम्स से जिन 27 मरीजों को मंगलवार के दिन छुट्टी मिली है उनमें पटना जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसपी विनायक, कंकड़बाग के डॉ अजीत कुमार, महेंद्रु के डॉ गौतम प्रसाद और दरभंगा के डॉ नागेश्वर तंजियार भी शामिल हैं। इन सभी डॉक्टरों को पिछले दिनों संक्रमित पाया गया था और पटना एम्स में इनका इलाज चल रहा था। 


मंगलवार को पटना के पीएमसीएच में इलाज करा रहे 15 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। यह सभी कोरोना निगेटिव पाए गए थे। इसके अलावे पीएमसीएच स्थित कोविड वार्ड में भर्ती 6 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पटना के एनएमसीएच में दो कोरोना मरीज की मौत हुई है जबकि एक संदिग्ध मरीज की मौत मंगलवार को हो गई।

टैग्स