ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना के दिव्य दरबार में बाबा बागेश्वर की हुंकार, बोले- बिहार से जलेगी हिंदू राष्ट्र की ज्वाला

PATNA: पटना के नौबतपुर स्थित तरेत में पांच दिवसीय हनुमंत कथा आयोजित हो रही है। बागेश्वर धान के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा के तीसरे दिन दिव्य दरबार लगाया, जिसमें

पटना के दिव्य दरबार में बाबा बागेश्वर की हुंकार, बोले- बिहार से जलेगी हिंदू राष्ट्र की ज्वाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना के नौबतपुर स्थित तरेत में पांच दिवसीय हनुमंत कथा आयोजित हो रही है। बागेश्वर धान के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा के तीसरे दिन दिव्य दरबार लगाया, जिसमें उन्होंने लोगों की पर्ची निकाली और उनकी समस्या के समाधान का उपाय बताया। इस दौरान उन्हों ने खुले मंच से कह दिया कि बिहार से ही हिंदू राष्ट्र की ज्वाला जलेगी।


दिव्य दरबार की शुरुआत से पहले अपने संबोधन ने धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर किसी को हिंदुओं में एकता देखनी हो तो वह बिहार आकर देखे। बिहार के लोगों के बारे में न जाने क्या क्या कहा जाता था लेकिन बिहार के लोग वैसे नहीं है बल्कि यहां भक्ती से भरे हुए लोग हैं। ऐसा लग रहा है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की ज्वाला बिहार में धधक रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के पागलों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। एक दिन ऐसा समय आएगा कि पूरा भारत राममय हो जाएगा।


बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के दौरे से पहले ही बिहार की राजनीति गर्म हो गई थी। आरजेडी समेत अन्य सत्ताधारी दलों ने बाबा बागेश्वर के बिहार दौरे पर आपत्ति जताई थी जबकि भारतीय जनता पार्टी और अन्य हिंदू संगठन धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में मजबूती के साथ खड़े रहे। पटना पहुंचने पर जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मीडिया ने सवाल पूछा कि वे हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं तब उन्होंने कहा कि वे हिंदू-मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू-हिंदू करने आए हैं।