ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पटना के डाकबंगला चौराहा के पास स्पा और पार्लरों में रेड, पुलिस के आने से पहले भागे कस्टमर

PATNA: पटना के डाकबंगला चौराहा के पास स्पा और पार्लरों में चल रहे गलत धंधे की सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस ने रविवार को छापेमारी की। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कस्टमर

पटना के डाकबंगला चौराहा के पास स्पा और पार्लरों में रेड, पुलिस के आने से पहले भागे कस्टमर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के डाकबंगला चौराहा के पास स्पा और पार्लरों में चल रहे गलत धंधे की सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस ने रविवार को छापेमारी की। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कस्टमर मौके से फरार हो गये थे लिहाजा पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगी। जिसके बाद वहां काम करने वालों से पुलिस ने पूछताछ की। स्पा और पार्लर से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद पुलिस वहां से लौट गयी। 


पुलिस के वरीय अधिकारियों को यह गुप्त सूचना मिली थी कि यहां स्पा और पार्लर के आड़ में गलत काम होता है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश ने एक टीम का गठन किया और स्पा और पार्लरों की जांच के लिए भेजा। सिटी एसपी के निर्देश पर खुद पुलिस जवानों को लेकर डीएसपी कोतवाली कृष्ण मुरारी डाकबंगला चौराहा स्थित लोकनायक भवन पहुंचे।


जहां चल रहे स्पा और पार्लरों में छापेमारी की गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कस्टमर वहां से निकल गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि 15 अगस्त को देखते सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि यहां से कुछ भी नहीं मिला जिसके बाद पुलिस की टीम वापस लौट गयी। पुलिस की रेड से पटना में स्पा और पार्लर चलाने वालों के बीच हड़कंप मच गया।