ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

पटना में छठ घाटों में अस्थायी अस्पताल, 37 एम्बुलेंस भी तैनात

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए जिला प्रशासन ने पटना में अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। दावा किया जा रहा है कि छठ व्रतियों और उनके साथ आने वाले लोगों को कोई परेशानी ना

पटना में छठ घाटों में अस्थायी अस्पताल, 37 एम्बुलेंस भी तैनात
Editor
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए जिला प्रशासन ने पटना में अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। दावा किया जा रहा है कि छठ व्रतियों और उनके साथ आने वाले लोगों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए गंगा घाटों पर हर संभव इंतजाम रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जिला प्रशासन ने पटना के छठ घाटों पर अस्थायी अस्पताल बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही साथ एंबुलेंस की तैनाती भी छठ घाटों के रास्तों पर की जाएगी। 


पटना के सिविल सर्जन डॉ विभा सिंह के मुताबिक के दानापुर से गायघाट तक कुल 37 एंबुलेंस छठ घाटों के पहुंच पदों के आसपास तैनात रहेंगे। इसके अलावा कुल 6 घाटों पर अस्थायी अस्पताल बनाया जा रहा है। पटना के दीघा पाटीपुल घाट, गेट नंबर 91 घाट, बांस घाट, कलेक्ट्रेट घाट, लॉ कॉलेज घाट और गायघाट पर अस्थायी अस्पताल तैयार किया जा रहा है। मंगलवार यानी आज दोपहर से या अस्पताल काम करने लगेंगे। इन अस्थायी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ लाइफ सपोर्ट सिस्टम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इतना ही नहीं पटना के 30 से ज्यादा घाटों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।


पटना के छठ घाटों के आसपास जो एंबुलेंस तैनात किए जाएंगे उनमें सभी तरह के लाइफ सपोर्ट सिस्टम मौजूद रहेगी। सिविल सर्जन के मुताबिक अस्थायी अस्पताल के आसपास बड़े घाटों के पहुंच पथ पर दो-दो एंबुलेंस जबकि अन्य छोटे घाटों पर एक-एक एंबुलेंस की तैनाती की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में एंबुलेंस 5 से 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच जाएंगे।

टैग्स