ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पटना के पॉश इलाके में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दि

पटना के पॉश इलाके में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि आग बिल्डिंग में स्थित एक जिम में लगी है।फिलहाल फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। घटना शिवपुरी इलाके के अटल पथ के पास की है।


जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी मोहल्ले में कपिला पैलेस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। इस बिल्डिंग में लाइब्रेरी, जिम, अस्पताल के साथ कई अन्य तरह की दुकानें मौजूद हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।