ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना के बाजार में सबसे ज्यादा संक्रमण, PMCH में 15 मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव निकले

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण अब नई दिशा में आगे बढ़ चुका है। पटना के भीड़भाड़ वाले और बाजार वाले इलाकों में अब कोरोना के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। मरीजों का यह ट्रेंड

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण अब नई दिशा में आगे बढ़ चुका है। पटना के भीड़भाड़ वाले और बाजार वाले इलाकों में अब कोरोना के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। मरीजों का यह ट्रेंड बता रहा है कि पटना में लापरवाही से संक्रमण फैल रहा है। बुधवार को पटना में 558 नए मरीज मिले जिसके बाद जिले में संक्रमण का आंकड़ा लगभग 15 हजार पहुंच गया है। पीएमसीएच में 15 मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। 


बुधवार को पीएमसीएच में कोई 390 सैंपल की जांच की गई जिसमें 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इनमें 15 मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। आईजीआईएमएस में कुल 1637 सैंपल की जांच की गई इनमें 105 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीआईएमएस में इलाज करा रहे तीन मरीजों को संक्रमित पाए गया है। मसौढ़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 48 लोगों की जांच की गई जिसमें 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। धनरूआ में दो कि रिपोर्ट पॉजिटिव है। फतुहा पीएचसी में 29 लोगों की जांच की गई जिनमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव है। बिहटा रेफरल अस्पताल में 9 पॉजिटिव मिले हैं जबकि मनेर और बख्तियारपुर पीएचसी में दो-दो मरीजों की पुष्टि हुई है। 


राजधानी के जिन इलाकों में नए मरीज मिले हैं उनमें बोरिंग रोड इलाके से 10 मरीजों की पुष्टि हुई है। राजेंद्र नगर में 11, एग्जीबिशन रोड में 6, हनुमान नगर में 8, मीठापुर में 5, दानापुर में 19, बाढ़ में 16 मरीज मिले हैं। बुधवार को एनएमसीएच में जो पूर्ण मरीजों की मौत हुई है इनमें पटना के विनोद कुमार और वैशाली के रामबाबू प्रसाद शामिल हैं जबकि सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में एक महिला की मौत हुई है। यह मालसलामी इलाके की रहने वाली है।

टैग्स