ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पटना के बड़े अस्पतालों के कोविड वार्ड फुल, मरीजों की बढ़ी परेशानी

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर की वापसी ने मरीजों की तादाद अचानक से बढ़ा दी है। नतीजा यह है कि पटना के सभी बड़े अस्पतालों में कोविड वार्ड मरीजों से फुल हो गए हैं। हालांकि पी

पटना के बड़े अस्पतालों के कोविड वार्ड फुल, मरीजों की बढ़ी परेशानी
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर की वापसी ने मरीजों की तादाद अचानक से बढ़ा दी है। नतीजा यह है कि पटना के सभी बड़े अस्पतालों में कोविड वार्ड मरीजों से फुल हो गए हैं। हालांकि पीएमसीएच और एनएमसीएच में अभी भी कोरोना मरीजों की एंट्री हो रही है लेकिन पटना एम्स, रूबन और पारस जैसे बड़े अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज अब नहीं हो पा रहा। यहां नए मरीजों की एंट्री वार्ड फुल होने के कारण नहीं की जा रही। 


पटना के पीएमसीएच में कोरोना के नए मरीजों को एडमिट लिया जा रहा है। शनिवार को पीएमसीएच में एक साथ कोरोना के 5 मरीज भर्ती हुए हैं। पीएमसीएच प्रबंधन के मुताबिक होली के बाद अचानक के संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। पटना एम्स में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को शनिवार के दिन लौटना पड़ा। एम्स में कोरोना के कुल 80 मरीजों के इलाज की क्षमता है और यह पूरी तरह से भर गया है। जिन मरीजों का इलाज चल रहा है उनमें कई को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा दी जा रही है। 


उधर रुबन अस्पताल के निदेशक डॉ संजीत कुमार के मुताबिक अस्पताल में 40 बेड से बढ़ाकर कोविड वार्ड को 60 बेड का कर दिया गया है लेकिन यहां भी मरीजों से वार्ड फुल हो चुका है। पारस हॉस्पिटल का भी हाल लगभग ऐसा ही है। अचानक से कोरोना के केस बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन एनएमसीएच और पीएमसीएच में अभी मरीजों को एडमिट लेना जारी रखा है। उधर बिहटा स्थित ईएसआई के हॉस्पिटल में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की इलाज की सेवा शुरू करने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीक सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर सहमति जताई है और जल्द ही बिहटा स्थित 500 बेड वाले कोविड।अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। पटना एम्स के कोविड वार्ड में 10 बेड बढ़ाए गए हैं और आईसीयू में भी 10 बेड़ों की संख्या बढ़ाई गई है।

टैग्स