ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कोरोना संक्रमण कम होते ही सरकार की बढ़ी बेफिक्री, पटना के 4 बड़े अस्पतालों में ब्लैक फंगस की दवा खत्म

PATNA : कोरोना संक्रमण में आयी कमी ने सरकार को बेफिक्री के मूड में ला दिया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे क्योंकिं ब्लैक फंगस के मरीजों को पटना के बड़े अस्पतालों में पिछले 4 दिन से इंजेक्श

कोरोना संक्रमण कम होते ही सरकार की बढ़ी बेफिक्री, पटना के 4 बड़े अस्पतालों में ब्लैक फंगस की दवा खत्म
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण में आयी कमी ने सरकार को बेफिक्री के मूड में ला दिया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे क्योंकिं ब्लैक फंगस के मरीजों को पटना के बड़े अस्पतालों में पिछले 4 दिन से इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। इससे मरीज और परिजन के साथ साथ डॉक्टर्स की चिंता भी बढ़ गई है। चार दिन से पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस और एम्स में इंजेक्शन खत्म है। 


बुधवार को ब्लैक फंगस के 13 नए मरीज मिले हैं जबकि चार की मौत हो गई। बुधवार को आईजीआईएमएस में 10 मरीज भर्ती हुए। इनमें चार मरीज लक्षण को लेकर भर्ती हुए। आईजीआईएमएस में तीन मरीजों की मौत हो गई। यहाँ अभी 134 मरीज भर्ती हैं। आईजीआईएमएस में अबतक 122 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। पटना एम्स में बुधवार को तीन मरीज भर्ती हुए हैं। एम्स में ब्लैक फंगस से संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है। एम्स में अभी 128 मरीज भर्ती हैं। अभी तक एम्स में 170 ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीज भर्ती हो चुके हैं। नोडल अफसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक 107 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। गुरुवार से अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज की सर्जरी के लिए ओटी की संख्या बढ़ाई जाएगी। ब्लैक फंगस और कोरना की वजह से अन्य बीमारियों की सर्जरी सीमित कर दी गई थी। गुरुवार से उसकी संख्या बढ़ा दी जाएगी।


उधर पटना के पीएमसीएच में बुधवार को एक नया मरीज भर्ती हुआ। दो मरीजों को छुट्टी दी गई है। यहां अभी 22 मरीज भर्ती हैं। एनएमसीएच में 8 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को दवा उपलब्ध कराने के लिए। विभाग को पत्र लिखा है। पीएमसीएच में इंजेक्शन और पोसाकोनाजोल टैबलेट दोनों खत्म हो गया है।

टैग्स