ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

पटना के 500 से अधिक कोचिंग संस्थान सुरक्षित नहीं,DM के निर्देश के बाद जारी हुआ नोटिस

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से जुड़ी एक अहम खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां 500 से अधिक कोचिंग संस्थान को डीएम के तरफ से नोटिस जारी किया गया है। उन्हें यह कहा गया है कि उनके कोचि

पटना के 500 से अधिक कोचिंग संस्थान सुरक्षित नहीं,DM के निर्देश के बाद जारी हुआ नोटिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से जुड़ी एक अहम खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां 500 से अधिक कोचिंग संस्थान को डीएम के तरफ से नोटिस जारी किया गया है। उन्हें यह कहा गया है कि उनके कोचिंग में सुरक्षा मानक का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। लिहाजा पहले कोचिंग सेंटर में सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था करें फिर इसका संचालन करें। 


जानकारी के अनुसार, जिला में संचालित कोचिंग संचालकों पर जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर नजर रखी जा रही है। एक माह के नोटिस के बाद भी किसी भी कोचिंग संचालक ने अब तक दिए गए दिशा-निर्देशों का न तो अनुपालन किया और न जांच टीम द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया है। दरअसल, जिलाधिकारी के निर्देश पर कोचिंग की जांच के लिए टीम गठित की गई थी। इस टीम ने जिले में 500 से अधिक कोचिंग संस्थानों की जांच की। इस जांच में कई कोचिंग संस्थान सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने 30 अगस्त तक कोचिंग नियमावली के अनुसार व्यवस्था का निर्देश दिया था। 


जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि एक बार फिर कोचिंग संचालकों को 15 दिनों का नोटिस दिया जा रहा है। निर्धारित अवधि में सुरक्षा मानकों को पूरी नहीं करने पर कोचिंग के संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि सभी कोचिंग में अग्निशमन, नगर निगम, मानक के अनुसार वर्ग कक्ष का निर्धारण, प्रवेश व निकास आदि सुविधाएं प्रदान करना आवश्यक है। 


आपको बताते चलें कि, इसमें सबसे आवश्यक अग्निशमन विभाग से एनओसी लेना है। अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने के बाद ही कोचिंग का पंजीयन स्वीकार किया जाएगा। अब तक केवल 18 कोचिंग संचालकों ने ही जिला शिक्षा कार्यालय में पंजीयन के लिए आवेदन किया है। ऐसे में पहले सभी कोचिंग को मानक पूरे करने होंगे तभी इसका संचालन कर सकेंगे।