ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना के 3 थानों में नए थानेदारों की पोस्टिंग, थानाध्यक्षों पर कार्रवाई के बाद इन्हें दी गई जिम्मेदारी

PATNA : राजधानी पटना के तीन थानों में नए थानेदारों की पोस्टिंग की गई है. बुद्धा कॉलोनी थाना, महिला थाना और बिहटा थाना में पुलिस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. गौरतलब ह

पटना के 3 थानों में नए थानेदारों की पोस्टिंग, थानाध्यक्षों पर कार्रवाई के बाद इन्हें दी गई जिम्मेदारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के तीन थानों में नए थानेदारों की पोस्टिंग की गई है. बुद्धा कॉलोनी थाना, महिला थाना और बिहटा थाना में पुलिस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. गौरतलब हो कि इन तीनों थाने में पोस्टेड थानेदारों पर हाल ही में कार्रवाई की गई थी. दो थानेदारों को सस्पेंड किया गया था जबकि एक थानेदार की छुट्टी कर दी गई थी. 


पटना पुलिस कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 1994 बैच के इंस्पेक्टर नेहार भूषण को राजधानी के बुद्धा कॉलोनी थानाकी जिम्मेदारी दी गई है.  नेहरा भूषण फिलहाल पटना एसएसपी के गोपनिय शाखा में पोस्टेड थे. पटना के महिला थाना की कमान 1994 बैच की महिला इंस्पेक्टर किशोरी सहचरी को सौंपा गया है. किशोरी सहचरी काफी लंबे समय से पटना के सिटी एसपी सेंट्रल के ऑफिस में पोस्टेड थीं. 


2009 बैच के इंस्पेक्टर अतुलेश कुमार को पटना जिले के बिहटा थाना की जिम्मेदारी दी गई है. अतुलेश अब तक बिहटा सर्किल के इंचार्ज थे. इनसे पहले इंस्पेक्टर अवधेश कुमार झा बिहटा के थानेदार थे. लेकिन, बालू के अवैध खनन के खेल में फंस गए और इन्हें पटना रेंज से बाहर कर दिया गया. गौरतलब हो कि बुद्धा कॉलोनी के थानेदार इंस्पेक्टर मो. कैसर आलम और महिला थाना की कमान संभाल रही दारोगा कुमारी अंचला को हाल ही में सस्पेंड किया गया था.