ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना के 18 बाजारों को डीएम ने किया बंद, लॉकडाउन में नहीं खुलेंगे ये बड़े मार्केट, देखिये लिस्ट

PATNA : राजधानी में कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में पटना के कई अलग-अलग इलाकों से नए मरीज मिलने के बाद पटना के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. लिहाजा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी में कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में पटना के कई अलग-अलग इलाकों से नए मरीज मिलने के बाद पटना के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. लिहाजा प्रशासन की की टीम ने एहतियातन राजधानी के बड़े बाजारों को बंद करने का निर्णय लिया है. पटना के विभिन्न थाना इलाकों में स्थिति 18 मार्केट को बंद करने का आदेश जिलाधिकारी की ओर से दिया गया है.


पटना डीएम कुमार रवि ने एक कड़ा फैसला लेते हुए कंटेनमेंट जोन के नजदीक होने के कारण इन बाजारों को बंद कर दिया है. इन बाजारों में काफी भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा होने के कारण संक्रमण फैलने का खतरा था. इसके रोकथाम के लिए ही प्रशासन ने इतना बड़ा कदम उठाया है. रेड ज़ोन में रहने के कारण पटना के लोगों में पहले से डर का माहौल है. नए मरीज मिलने के कारण प्रशासनिक कंधों पर जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ गई हैं. जिलाधिकारी कुमार रवि ने नए आदेश को इन इलाकों में सुनिश्चित कराने का निर्देश अपने अधिकारियों को दिया है. अनुमंडल पदाधिकारी और थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिए गए हैं.


पटना सदर अनुमंडल के अंदर आनेवाले 18 बड़े मार्केट में एक साथ कई दुकानें अवस्थित रहने के कारण ज्यादा भीड़ होने की संभावना और कंटेनमेंट जोन से नजदीक रहने के कारण कोरोना के संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई गई है. इन मार्केटों में पहले से संचालित खाद्य सामग्री, दवा, सब्जी, दूध जैसी आवश्यक सामग्रियों को छोड़कर अन्य कोई दुकान नहीं खोली जाएंगी. 



ये बड़े मार्केट रहेंगे बंद -

बुद्धा कॉलोनी थाना अंतर्गत हरिहर चैंबर

कोतवाली थाना में चांदनी मार्केट, मौर्या कंपलेक्स

पाटलिपुत्र थाना में गोसाईंटोला रोड मार्केट

शास्त्री नगर थाना में राजा बाजार मार्केट

हवाई अड्डा थाना में शेखपुरा बाजार, राजा बाजार ,खाजपुरा बाजार, जगदेव पथ बाजार

श्रीकृष्णापुरी थाना में वर्मा सेंटर मार्केट

गर्दनीबाग थाना मे चितकोहरा मार्केट

कदम कुआं थाना में चूड़ी मार्केट

पीरबहोर थाना में हथुआ मार्केट, खेतान मार्केट, बाकरगंज मार्केट

परसा बाजार थाना में कुरथौल बाजार, परसा, इतवारपुर बाजार

टैग्स