ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना के 138 कोचिंग संस्थान होंगे बंद, अयोग्य पाए जाने पर डीएम ने दिया निर्देश

PATNA: पटना के 138 कोचिंग इंस्टीट्यूट को अयोग्य मानते हुए इसे बंद करने का नोटिस डीएम ने जारी किया है। इस आदेश को नहीं मानने वाले कोचिंग संचालकों पर कार्रवाई की जा सकती है। आदे

पटना के 138 कोचिंग संस्थान होंगे बंद, अयोग्य पाए जाने पर डीएम ने दिया निर्देश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के 138 कोचिंग इंस्टीट्यूट को अयोग्य मानते हुए इसे बंद करने का नोटिस डीएम ने जारी किया है। इस आदेश को नहीं मानने वाले कोचिंग संचालकों पर कार्रवाई की जा सकती है। आदेश नहीं मानने वाले कोचिंग संचालकों पर 25,000 से लेकर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।


पटना समाहरणालय स्थित सभागार में कोचिंग संस्थान निबंधन समिति की बैठक हुई। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बिहार कोचिंग संस्थान अधिनियम के हुई बैठक के बाद यह आदेश जारी किये गये। बैठक में इस बात की चर्चा हुई की पटना में 138 कोचिंग संस्थानों को अयोग्य पाया गया है। जिन्हें कोचिंग को बंद करने का नोटिस भेजा गया है। 


गौरतलब है कि कोचिंग के निबंधन के लिए पिछले दिनों कई आवेदन मिले थे। जिसमें 287 कोचिंग संस्थानों का निबंधन किया गया था। जांच के दौरान 138 कोचिंग संस्थानों को अयोग्य पाया गया और आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया। जिसके बाद इन कोचिंग संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया। 







टैग्स