ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

पटना का बाजार अब पकड़ेगा रफ्तार, आज से खुलेंगी कई नयी मंडिया

PATNA : पटना जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख 25 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को खोलने की इजाजत दे दी है। अब ऑड-इवन और सोशल डिस्टेंसिंग के शर्तों के साथ दुकानें खोलने की छूट दी गयी है। वही

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख 25 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को खोलने की इजाजत दे दी है। अब ऑड-इवन और सोशल डिस्टेंसिंग के शर्तों के साथ दुकानें खोलने की छूट दी गयी है। वहीं ज्वेलरी, कपड़ा, रेडिमेड दुकानें मंगलवार गुरुवार और शनिवार को खुलेंगी। वहीं बाकरगंज का इलेक्ट्रानिक बाजार भी आज से खुल जाएगा। 


पटना के मौर्या कॉम्प्लेक्स, हीरा पैलेस, हरिनिवास डाकबंगला, बाकरगंज इलेक्ट्रॉनिक्स मंडी,चूड़ी मार्केट, पटना मार्केट, खेतान मार्केट, हथुआ मार्केट आदि को खोलने की इजाजत प्रशासन ने दे दी है। उधर बाकरगंज इलेक्ट्रॉनिक मंडी आज से खुल जाएगा। रविवार को इलेक्ट्रिॉनिक बाजार का दुकानों को नहीं खोलने की अनुमति मिली थी। आज ऑड-इवन फॉर्मूले के तहत लगभग 200 दुकानें यहां खुलेंगी। 


उधर ज्वेलरी, कपड़ा और रेडिमेड दुकाने मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को खुलेंगी। इसके अलावा बर्तन जूता चप्पल, ड्राई क्लीनर्स, स्पोर्ट्स, फर्नीचर की दुकानों को खोलने का आदेश दिया गया है। डीएम कुमार रवि ने बताया कि दुकानदारों और ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। अलग-अलग बाजार में निगरानी के लिए टीम बनायी गयी है। 


दुकानें छह बजे शाम तक ही खुलेंगी। ग्राहकों से कहा गया है कि आवासीय क्षेत्र के नजदीक की दुकानों में ही खरीदारी करें। ग्राहक और दुकानदार को मास्क पहनना आवश्यक होगा। वहीं दुकानदारों को ग्राहकों के लिए मुफ्त सेनेटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। 


टैग्स