ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पटना स्टेशन पर 130 KM की रफ्तार से गुजरी ये ट्रेन, बिना कहीं रुके झाझा से पहुंची DDU जंक्शन

PATNA : हावड़ा-दिल्ली रेललाइन पर सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है. 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन का स्पीड ट्रायल हुआ. पटना जंक्शन पर बिना रुके

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : हावड़ा-दिल्ली रेललाइन पर सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है. 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन का स्पीड ट्रायल हुआ. पटना जंक्शन पर बिना रुके यह स्पीड ट्रायल ट्रेन 130 किमी की रफ्तार से गुजरी. ट्रायल के दाैरान आरडीएसओ के विशेषज्ञों की टीम ने विशेष ट्रेन से पटरियों की क्षमता का ट्रायल लिया. 


सोमवार को ट्रायल के दूसरे दिन झाझा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के बीच 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल हुआ. 24 बोगियों की स्पेशल स्पीड ट्रायल ट्रेन सुबह 9:30 बजे झाझा स्टेशन से खुली और 11:23 बजे पटना जंक्शन क्राॅस कर गई. इससे पहले रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से झाझा तक यह ट्रेन सफर तय की थी. ट्रायल सफल होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों की गति बढ़ेगी.


इस ट्रायल के बाद जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस समेत कई मेल-एक्सप्रेस खासताैर से एलएचबी रेक वाली ट्रेनें 130 किमी की रफ्तार से रेगुलर चलेंगी. एलएचबी रेक वाली सभी ट्रेनाें काे चलाने की तैयारी है. दानापुर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 110.57 किलोमीटर की औसत स्पीड से इस ट्रेन ने मात्र 3 घंटे 50 मिनट में 387 किलोमीटर की दूरी तय की.